लखीसराय: लखीसराय जिले के रामपुर मुख्य सड़क पर पिकअप भान के धक्के से 56 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
लखीसराय जिले के रामपुर मुख्य सड़क पर पिकअप भान के धक्के से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई.इस घटना में सूर्यगढा थाना क्षेत्र के रामपुर ग्राम निवासी स्वर्गीय शिवधर सिंह के पुत्र अजय कुमार की इस घटना में मौत हो गई है जानकारी के मुताबिक अजय कुमार देर संध्या सूर्य मंदिर जा रहे थे कि अचानक तेज गति से आ रही पिकअप भान के चपेट में आ गए जिसमें उनकी मौत हो गई है