पीलीभीत: रामपुर तालुके कपूरपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बस चालक की हुई मौत
शाहजहांपुर के गांव कुलुम जुझार के रहने वाले दंगल सिंह पुत्र श्रीकृष्ण रोडवेज बस के चालक थे। सोमवार की रात वह बाइक से पूरनपुर से घर जा रहे थे। बंडा रोड पर रामपुर ता. कपूरपुर के पास अज्ञात वाहन ने दंगल सिंह की बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायल को सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टर ने बस चालक को मृत घोषित कर दिया।