औराई: औराई ब्लॉक से आंगनवाड़ी कार्यकर्ती बहनों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली, तमाम नारों से किया जागरूक।
Aurai, Bhadohi | Apr 10, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भदोही प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और शत प्रतिशत मतदान के लिए तमाम विभागों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है, इसी क्रम में बुधवार को औराई ब्लॉक परिसर से आंगनवाडी कार्यकर्ती बहनों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को आगामी 25 मई को भदोही जनपद में होने वाला मतदान के लिए जागरूक किया।