आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । निरीक्षक अपराध जयप्रकाश यादव व मय हमराह फोर्स ने महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी मनीष कुमार पुत्र राजेश राम को जगदीशपुर से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।