वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुशवाहा भूमि विकास बैंक फतेहाबाद के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस दौरान बृहस्पतिवार शाम सांसद राजकुमार चाहर की मौजूदगी में तहसीलदार बब्लेश कुमार ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।एक मात्र नामांकन दाखिल होने के चलते राजेश कुशवाहा का निर्वाचन तय माना जा रहा था। बृहस्पतिवार को इसकी औपचारिक घोषणा की गई।