बबेरू: बबेरू विधायक ने बजट सत्र में सदन में किसानों की कर्जमाफी, अधूरे पड़े रोडवेज बस स्टैंड और जल जीवन मिशन का उठाया मुद्दा
Baberu, Banda | Feb 19, 2026 बबेरू क्षेत्र विधायक विशंभर यादव के द्वारा आज गुरुवार को विधानसभा बजट सत्र पर अपने विधानसभा सहित जनहित के मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया है। जिसमे बबेरू कस्बे में जाम की समस्या को देखते हुए रिंग रोड बाईपास का निर्माण किए जाने, व बबेरू कस्बे में अधूरे पड़े रोडवेज बस स्टैंड को जल्द पूरा करने,तथा जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई, सड़कों की सही मरम्मत कराने।