दिनारा: दिनारा, नटवार और सूर्यपुरा में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब
Dinara, Rohtas | Mar 27, 2026 रामनवमी के पावन अवसर पर र दिनारा, नटवार और सूर्यपुरा में आज दोपहर करीब 2 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। तीनों स्थानों के मुख्य बाजार सहित विभिन्न चौक-चौराहों से जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह भगवान श्रीराम की झांकियां सजाई गई थीं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं।