झांसी: झांसी स्टेशन पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, यात्रियों ने की शिकायतें, सीनियर डीसीएम बोले- लगाऊंगा दो गुना जुर्माना
Jhansi, Jhansi | Mar 1, 2025 झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर इन दिनों महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में स्टेशन पर खानपान के नाम पर यात्रियों को ऐसा खाना बेचा जा रहा है, जो उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। भीड़ का लाभ उठाने के लिए यहां वेंडरों ने नियम भी ताक पर रख दिए हैं। स्थिति ये है कि अवैध वेडिंग और गंदगी में खुला खाना बेच रहे है।