सोलन: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह, सोलन में निकाली गई प्रभात फेरी
Solan, Solan | Oct 2, 2025 देशभर की तरह सोलन में भी आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं द्वारा एक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने “रघुपति राघव राजा राम” जैसे भजन गाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी।