जमवारामगढ़ के बिसोली गांव मे मोर का शिकार करते समय पैंथर की बिजली के ट्रांसफार्मर से करंट लगने से मौत हो गई। वही आज सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने विद्युत ट्रांसफार्मर के पास पैंथर को देखा तो हड़कंप किया। लोगों ने पेंथर की सूचना वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के बाद डीएफओ ओम प्रकाश शर्मा,रेंजर कुलदीप सिंह चौहान,फॉरेस्टर पप्पू मीणा पहुंचे।