एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी में सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय समिति द्वारा प्रवेश परीक्षा के आधार पर रिक्त सीटों के विरूद्ध प्रवेश दिया जाएगा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी के प्राचार्य श्री सचि चौधरी ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 3 से 28 फरवरी के बीच अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रोशनी में जमा कर सकते हैं।