कन्नौज शहर क्षेत्र में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया है। शहर में निरीक्षण का उद्देश्य अलविदा जुमा की नवाज रही है। प्रशासन के द्वारा अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर विभिन्न स्थानों पर फोर्स ड्यूटी भी की गई थी खुद डीएम और एसपी निरीक्षण के निकले।