कटिहार: देवगांव के पास ट्रेन से गिरने से यात्री घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
देवगांव के समीप अनियंत्रित होकर ट्रेन से गिरने से यात्री जख्मी हो गया। यह मामला दिन के साढ़े बारह बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। पीड़ित असम का रहने वाला बताया जाता है।