कटिहार: सदर अस्पताल में विद्युत कटौती से मरीज हो रहे परेशान, नहीं है जनरेटर की व्यवस्था #jansamasya
सदर अस्पताल में रात से ही बिजली गुल है और इस भीषण गर्मी में मरीज परेशान है और पानी की भी काफी किल्लत हो रही है। शुक्रवार की दोपहर 1 बज चुकी थी। लेकिन बिजली नहीं थी। जिसके कारण वार्ड में भर्ती मरीज हाथ वाले पंखे का सहारा ले रहे थे। बिजली नहीं रहने के कारण पानी की भी काफी किल्लत हो गई। कहने को तो यहां शुद्ध पेयजल के लिए मशीन लगाई गई है। वह भी खराब पड़ी है।