ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: होटल में युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की
ग्वालियर में युवती से होटल में दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की ग्वालियर में एक युवती से होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पहले उसे शादी का झांसा दिया और फिर जन्मदिन के बहाने होटल में बुलाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। यह घटना गोविंदपुरी स्थित व्ही स्टार होटल की बताई जा रही है।