अतरी थाना क्षेत्र से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने बरामद कर बयान के लिए शनिवार को कोर्ट में पेश किया इसकी जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर नेहा कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अतरी थाना क्षेत्र से एक लड़की गायब हो गई थी इस मामले में लड़की के पिता के द्वारा चकरा गांव के युवक मनीष कश्यप पर शादी के नियत से बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया गया था।