औरैया: मधुपुर निवासी पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई गुहार, कहा- पति और पुत्र को नामजद लोगों ने कर दिया था गायब, जबरन कराए वैनामा
ग्राम मधूपुर निवासी मीना देवी पत्नी मुनीश्वर दयाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति बीमार रहता है। आरोप लगाया की बीती 29 अगस्त को औरैया शहर निवासी एक व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ उसके पति मुनीश्वर दयाल एवं उसके पुत्र मोहित को ले गया और उन्हें शराब के नशे में करके नेशनल हाईवे पर स्थित उनकी दुकान एवं मकान का जबरन बैनामा करा लिया।