दतिया नगर: दिनारा रोड जंगल में लगी आग तीसरे दिन मंगलवार को भी धदक ती रही, 60 बीघा तक का जंगल जला
बीते रविवार के दिन दिनारा रोड स्थित घने जंगल में लगी आग। तीसरे दिन मंगलवार को भी आग धदक ती रही। आग भगोर गांव की नरवाई में लगी आग से फैली जो दुर्गापुर गांव से होती हुई जंगल तक पहुंची थी। मंगलवार शाम वन कर्मियों ने बताया कि, रोड के एक तरफ का जंगल करीब 60 बीघा तक जल चुका है। हजारों पेड़ पौधे जल कर राख के ढेर में बदल गए।