मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में बच्चों में हुए विवाद के बाद 8 से 10 लोगों ने घर में घुसकर 4 लोगों के साथ की मारपीट
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में खेल के दौरान बच्चों बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसकी बाद दोनों ही बच्चों को समझा बूझकर अलग करके घर भेज दिया था। कुछ देर के बाद 8 से 10 लोगों ने एक बच्चे के घर में घुसकर चार लोगों के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। इसमें चारों लोग मारपीट में घायल हो गए, इलाज के लिए मौके पर पहुंचे।