वरगवा थाना क्षेत्र के ग्राम उज्जैनी निवासी एक महिला मिलिंग राइस मशीन के जद में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई महिला तलवा गांव में धान की मीलिंग करने गई थी। मृतक महिला की पहचान बुटली देवी साकेत पति रावेद्र साकेत उम्र 34 वर्ष निवासी उज्जैनी थाना बरगवां के रूप में की गई है। घटना की जानकारी पाकर घटनास्थल पहुंची वरगवा पुलिस जुटी जांच में।