मुस्तफाबाद रोड पर गांव दखिनारा के पास रविवार शाम करीब 5:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। केंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक वाहन के नीचे फंस गया। हादसे के बाद अनियंत्रित केंटर पास के खेत में जा घुसा। मृतक की पहचान नगला जाट निवासी 22 वर्षीय संदीप उर्फ लुक्का के रूप में हुई है। वह बाइक से शिकोहाबाद जा रहा था।