भरथना: लखना भोगनीपयर नहर के नए पुल के पास शॉर्ट सर्किट से लोहे की गुमटी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
बकेवर थाना क्षेत्र लखना कस्बा स्थित भोगनीपुर नहर नए पुल के पास मंगलवार तड़के शॉर्ट सर्किट से लोहे की गुमटी में आग लग गई, जिससे पूरी दुकान जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि बंदर के तारों के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट हुआ। गुमटी मालिक राहुल गुप्ता ने मंगलवार सुबह 7 बजे बताया कि पान-गुटखा, सिगरेट व कोल्ड ड्रिंक सहित करीब 4 लाख रुपये का सामान जल गया।