सिवानी: बड़वा में गन्ने की पैदावार बढ़ाए जाने को लेकर किया गया किसान गोष्ठी का आयोजन
Siwani, Bhiwani | Apr 12, 2024 जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार के दिन गांव बड़वा में गन्ने के पैदावार बढ़ाए जाने को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला उपयुक्त नरेश नरवाल ने की और किसानों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान शुगर मिल महम के अधिकारी व कृषि विभाग के अधिकारियों के अलावा सैकड़ो किसान मौजूद रहे। ग्रामीण में जिला उपायुक्त का जोरदार स्वागत किया।