फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन बीडीओ ने मंगलवार करीब 12 बजे किया। मौके पर मौजूद बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी एक गंभीर समस्या है। जिसकाे जड़ से खत्म करने के लिए दवाई खाना बेहद जरूरी है। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रत्येक आशा कर्मी घर-घर जाकर दवा का वितरण करेंगी। आशा कार्यकर्ता के सामने ही लोगों को दवा खानी है