महोली: महोली बाईपास पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Maholi, Sitapur | Nov 26, 2025 जनपद के महोली थाना क्षेत्र के महोली बाईपास पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बाइक पर सवार होकर जा रहे दो लोगों को कुचल दिया था। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवारों में कोहराम मच गया था। सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।