दो दिन पूर्व मांट के गांव गढ़ी बालकिशन में राजेश के घर बिजली चोरी पकड़ी गई थी,राजेश पक्ष का आरोप है कि उसके घर मे बिजली चोरी गांव के ही नीतेश ने पकड़वाई है,इसी बात को लेकर राजेश पक्ष के लोगों ने नीतेश की गर्भवती पत्नी के साथ गुरुवार को मारपीट कर दी। शुक्रवार दोपहर तीन बजे पीड़ित पति पत्नी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।