कोरांव थाना क्षेत्र के डैय्या बबुरहिया में सोमवार दोपहर सरसों के ढेर में आग लग गई। इस घटना में 15 बीघे खेत की कटी हुई सरसों जलकर राख हो गई। यह खेत खीरी रामगढ़, थाना कोरांव निवासी गीता सिंह पत्नी चंद्रभान सिंह का है। उन्होंने 15 बीघे खेत में सरसों बोई थी, जिसकी कटाई कर थ्रेशिंग के लिए एक जगह इकट्ठा करके रखी गई थी।