रामनगर: गनेशपुर जाने वाले लकड़ी मंडी चौराहे के पास कोहरे के कारण कार और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर, बड़ा हादसा टल गया
रामनगर तहसील अंतर्गत शनिवार की रात करीब 9:00 बजे एक सड़क हादसा हो गया। गनेशपुर जाने वाली सड़क पर लकड़ी मंडी चौराहे के पास एक कार और गन्ना लदे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर हो गई इस टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि घटना की समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था।