कानपुर: गोवा गार्डन क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त कराने का प्रयास जारी
कल्याणपुर के गोवा गार्डन क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की रविवार रात 10:30 बजे मौत हो गई। अनवरगंज जीआरपी के हेड कांस्टेबल शैलेंद्र यादव ने बताया मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है।अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।