कानपुर: गोविंद नगर से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय सेना की कार्रवाई का जश्न मनाया
गोविंद नगर से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय सेना की कार्रवाई का जश्न मनाया। मैथानी ने कहा कि भारतीय सेना ने मात्र 90 घंटों के भीतर पाकिस्तान को सबक सिखा दिया। विधायक ने रविवार 5 बजे कहा कि सेना की इस कार्रवाई से देश का हर नागरिक गौरवान्वित है। कार्यक्रम में भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए गए।