कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र में शादी से लौट रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
चकेरी में शनिवार रविवार मध्य रात्रि मौसेरी बहन की शादी समारोह से लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं उसका एक साथी घायल हो गया। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि, बाइक डिवाइडर से टकरा जाने के कारण हादसा हुआ। परिजनों को रविवार शाम 6 बजे शव सुपुर्द कर दिया गया है।