दौसा: 2021 के सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सैनी की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
Dausa, Dausa | Sep 16, 2025 सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 के ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सैनी करसोमवार को दौसा के जड़ाव फाटक के पास रात करीब 10 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक राजेंद्र सैनी बलवंतगढ़ भुसावल का रहने वाला था जो धौलपुर के पुलिस लाइन में तैनात था। दौसा में कमरा लेकर EO भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था।SI भर्ती परीक्षा रद्द होने से अवसाद में चल रहा था।