मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के करणपुर पहाड़ी पर ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो सवार 60 वर्षीय वृद्ध घायल, इलाज जारी
बताते चले कि मंगलवार की सुबह लगभग 7:30 बजे वृद्ध घायल के बेटे गणेश शंकर ने बताया कि। पापा ऑटो में सवार होकर मिर्जापुर से लहंगपुर जा रहे थे करणपुर पहाड़ी पर ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें गंग हरा निवासी मेरे पापा विजय नारायण घायल हो गए। और वही पापा को घायल अवस्था में ऑटो वाला छोड़कर भाग गया। घायल अवस्था में विजय नारायण का ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।