जोकिहाट प्रखंड के मटियारी गांव में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास बहने वाली बकरा नदी में नहाने के दौरान चार वर्षीय मासूम गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार हलका कहतवा वार्ड संख्या 6 निवासी सऊद का चार वर्षीय बेटा मंगलवार करीब चार बजे अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पा