पलेरा: पलेरा के वार्ड क्रमांक 2 से 45 वर्षीय महिला हुई लापता, परिजनों ने की थाने में शिकायत
वार्ड क्रमांक 2 निवासी परिजनों के द्वारा बताया गया है कि महिला 2 दिन पहले बिना बताए घर से कहीं चली गई थी. जिसे रिश्तेदारी सहित आसपास ढूंढा गया लेकिन कोई जानकारी नहीं लगी. तब इसकी शिकायत पलेरा थाने में की है. पलेरा पुलिस के द्वारा मामला पंजीबद्ध कर गुम महिला की तलाश की जा रही है.