सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव रुहेरी पर डंफर ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक महिला गंभीर रूप से घायल
Sasni, Hathras | Mar 13, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव रुहेरी पर 1 स्कूटी को डंपर ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे मे जनपद अलीगढ़ के धनीपुर मंडी निवासी महिला मंजू देवी पत्नी चंद्रभान स्कूटी से नीचे गिरकर डंपर के पहिए के नीचे आ गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गंभीर हालत में महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया।