रोहिणी: हत्या के मामले में फरार आरोपी मंगोलपुरी से हुआ गिरफ्तार
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी थाना इलाके में एक महीने पहले हुई एक बैंक के इंप्लॉई की हत्या के एक मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान अमन के रूप में हुई है। डीसीपी सतीश कुमार ने बताया कि एसीपी विवेक त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय कौशिक की टीम ने इसे टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता लगाकर गिरफ्तार किया है।