सांगोद: सांगोद क्षेत्र के पालाहेड़ा गांव में खेतों की आग घरों की दहलीज तक पहुंची, दमकल ने छह घंटे में पाया काबू
Sangod, Kota | Apr 19, 2025 जिले के सांगोद उपखंड के पालाहेड़ा गांव में शनिवार सुबह 10 बजे करीबन एक खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग तेज हवा से कई बीघा के खेतों में फैल गई। दूर-दूर तक आग की लपटे व धुआं नजर आया। सूचना पर सांगोद नगर पालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाना शुरू किया। लेकिन तेज हवा से आग बढ़ती गई। आग से करीब तीन सौ बीघा की नौलाईयां जलकर राख हो गई।