सिकंदरा में नहर निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान सिकंदरा विधायक फरफुल मांझी कार्य में अनियमितताओं को देखकर भड़क गए। मौके पर मौजूद ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को उन्होंने जमकर फटकार लगाई। जिसका वीडियो शुक्रवार 11 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।