डीग: बजट 2026-27 में डीग–कुम्हेर को मिली विकास की बड़ी सौगात, स्टेडियम से एयरपोर्ट, नहरों से अस्पताल तक करोड़ों की घोषणाएं
राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा बुधवार को पेश किए गए वर्ष 2026-27 के बजट में डीग–कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकास सौगातें मिली हैं। बजट में खेल, पर्यटन, सिंचाई, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, पेयजल, कानून व्यवस्था और पर्यावरण से जुड़ी कई अहम योजनाओं को मंजूरी दी गई है।