सांगोद. कनवास क्षेत्र की करीब 6हजार हैक्टेयर से अधिक किसानों की भूमि को सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने वाला सावन भादों डैम का गैट खराब होने की जानकारी जब ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को दी तो ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को सावन भादों डैम पर पहुंच गए,जहां डैम के टूटे हुए गेट की तुरन्त मरम्मत कर किसानों को जल्द ही पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।