रामगढ़: गर्मी से पहले प्रशासन अलर्ट, रामगढ़ में SDM ने घर-घर जाकर पानी की सप्लाई की जांच की
Ramgarh, Alwar | Mar 28, 2026 अलवर जिले में आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पानी की व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला के निर्देश पर शनिवार सुबह आठ बजे रामगढ़ कस्बे में एसडीएम बाबूलाल वर्मा ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न मोहल्लों का निरीक्षण कर पानी की सप्लाई और उसकी स्पीड का जायजा लिया।