जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Sadar, Varanasi | Feb 26, 2024 जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में सोमवार को विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित कराएं। इसमें गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाय।