ज्ञानवापी में तलगृह में पूजा पाठ पर उच्च न्यायालय द्वारा पूजा पाठ जारी रखने के आदेश पर काशी के संतो ने जताई खुशी
Sadar, Varanasi | Feb 26, 2024 उच्च न्यायालय में सुनवाई को लेकर हिंदू पक्ष को बड़ी राहत मिली है जिसमें पूजा पाठ पर रोक नहीं लगाने का आदेश जारी किया है। फैसला आने के बाद अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि काशी ज्ञानवापी स्थित पंडित सोमनाथ व्यास के तलगृह में पूजन पाठ को लेकर उत्तर प्रदेश के उच्च न्यायालय द्वारा एक सुखद फैसला सुनाया है।