तरारी: तरारी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, विधायक विशाल प्रशांत रहे मौजूद, बोले- हर भारतीय का सीना गर्व से हुआ चौड़ा
Tarari, Bhojpur | May 22, 2025 ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के जांबाज जवानों द्वारा किए गए अभूतपूर्व शौर्य के प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं , व समर्थकों और आम लोगों ने गुरुवार को तरारी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा भाजपा के तरारी मंडल अध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में लोग पूरे उत्साह और जोश के साथ अपने अपने हाथों में तिरंगा झंडा