कवर्धा: खैरबना खुर्द के प्राथमिक शाला स्कूल भवन जर्जर,स्कूली बच्चो के बैठने के लिए नहीं कोई व्यवस्था,सोमवार से खुल जायेंगे स्कूल
कबीरधाम जिले में 17 जून सोमवार से स्कूल खुलना प्रारंभ हो जायेगा।लेकिन जिले के कई गांव के स्कूलों को हालत बेहद खराब है।कई जगह तो स्कूली बच्चो के बैठने तक के लिए जगह नहीं है।ऐसा ही हाल जिले के ग्राम खैरबना कला का है। जहा शनिवार को पब्लिक ऐप की टीम पहुंची तो स्कूल भवन पूरी तरह से जर्जर दिखाई दिया ।जिसके मरम्मत कराने को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ज्ञापन भी दिया।