बिंदकी: बकेवर कस्बे के तिराहे पर ट्रक की चपेट में आने से पैदल जा रहा मजदूर गंभीर घायल, दोनों हाथ ट्रक के पहिए के नीचे आए
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना कस्बे के तिराहे पर सोमवार की रात लगभग 8:30 बजे ट्रक के चपेट में आने से पैदल जा रहा मजदूर मंगल उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम कंजरन डेरा मजरे बेंता थाना बकेवर गंभीर घायल हो गया। उसके दोनों हाथ ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। मौके पर पुलिस पहुंची। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी भेजा गया। जहा से रेफर कर दिया गया।