शनिवार दोपहर 2 बजे के लगभग दातागंज क्षेत्र के रूकुमपुर गांव में जमीनी विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें खुशीराम और नन्हे लाल पुत्रगण वेदराम घायल हो गए। जिन्हें दातागंज सीएचसी भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में जमीनी विवाद में कहा सुनी हो गई। जिसमें दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दी जिसमें दो लोग घायल हो गए।