मथुरा: वृन्दावन में 2 गुटों के बीच फायरिंग मामले में 6 नामजद और 8 अज्ञात पर हत्या के आरोप में FIR दर्ज, कार चालक की हुई थी मौत
थाना वृन्दावन के श्याम कुटी स्थित रजवाड़ा मैरिज होम के बाहर बुधवार रात दो गुटों में हुई फायरिंग में जान गवाने वाले कार चालक के पिता ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। कराहरी निवासी चिरंजीलाल ने वृंदावन निवासी 6 नामजद और 7 से 8 अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं मे रिपोर्ट कराई है। सीओ सदर ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं।