रामपुर: बुधवार को थाना अज़ीम नगर क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना और हत्या के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Aug 27, 2025 बुधवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना अजीमनगर क्षेत्र में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर जहर दिया गया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। महिला के भाई की शिकायत पर, 9 अगस्त 2025 को पति, जेठ, ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही महिला के पति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था।